विटामिन ई एक महत्वपूर्ण फैट-सॉल्युबल एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को मुक्त कणों से होने वाले नुकसान से बचाता है। ये मुक्त कण कोशिकाओं को क्षति पहुंचाते हैं और विभिन्न बीमारियों का कारण बन सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com
हालांकि विटामिन ई की कमी दुर्लभ है, क्योंकि यह कई खाद्य पदार्थों में पाया जाता है, फिर भी कुछ स्वास्थ्य स्थितियों या आहार संबंधी आदतों के कारण इसकी कमी हो सकती है।
Image Credit : Freepik.com
जब शरीर में विटामिन ई की कमी होती है, तो कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं जिन्हें पहचानना महत्वपूर्ण है।
Image Credit : Freepik.com
मांसपेशियों में कमजोरी
विटामिन ई की कमी का एक मुख्य लक्षण मांसपेशियों में कमोजोरी है। विटामिन ई तंत्रिका तंत्र के समुचित कार्य के लिए महत्वपूर्ण है, और इसकी कमी मांसपेशियों को प्रभावित कर सकती है।
Image Credit : Freepik.com
चलने-फिरने में परेशानी
इसके अलावा, चलने-फिरने में समन्वय की कमी भी एक आम लक्षण है, क्योंकि विटामिन ई केंद्रीय तंत्रिका तंत्र के स्वास्थ्य में भूमिका निभाता है।
Image Credit : Freepik.com
आंखों में परेशानी
विटामिन ई की कमी से आंखों की रोशनी भी प्रभावित हो सकती है, जिससे दृष्टि संबंधी समस्याएं, विशेषकर रात में देखने में दिक्कत, हो सकती है।
Image Credit : Freepik.com
पाचन की समस्याओं से परेशान रहने वाले लोग जान लें ये बातें