हैपी हार्मोन्स को बढ़ा देती हैं ये चीजें, आहार में कर लें शामिल

अमर उजाला

Tue, 30 December 2025

Image Credit : Freepik.com

हमारी मानसिक शांति और खुशहाली का सीधा संबंध शरीर में मौजूद 'हैपी हार्मोन्स' जैसे सेरोटोनिन, डोपामाइन, ऑक्सीटोसिन और एंडोर्फिन से होता है। 
 

Image Credit : Freepik

अच्छी बात यह है कि हम अपने खान-पान में बदलाव करके इन हार्मोन्स के स्तर को प्राकृतिक रूप से बढ़ा सकते हैं, जिसके बारे में आपको भी जानना चाहिए।

 

Image Credit : Freepik

डार्क चॉकलेट

इसे खाने से 'एंडोर्फिन' और 'डोपामाइन' का स्तर बढ़ता है, जो तनाव को कम कर तुरंत मूड को बेहतर बनाता है।

 
Image Credit : Freepik

केला

केला विटामिन-B6 और 'ट्रिप्टोफैन' से भरपूर होता है, जो शरीर में 'सेरोटोनिन' (खुश रखने वाला हार्मोन) बनाने के लिए आवश्यक है। यह नींद और एकाग्रता में भी सुधार करता है।
 
Image Credit : freepik

दही और प्रोबायोटिक्स

हमारी खुशी का एक बड़ा हिस्सा पेट से जुड़ा है। दही जैसे प्रोबायोटिक्स आंतों के स्वास्थ्य को सुधारते हैं, जिससे मस्तिष्क तक खुशी के संकेत भेजने वाले न्यूरोट्रांसमीटर सक्रिय होते हैं।

 
Image Credit : Adobe stock

सुझाव

अच्छे आहार के साथ-साथ सुबह की धूप और नियमित व्यायाम भी इन हार्मोन्स को सक्रिय करने के लिए अनिवार्य हैं।

 
Image Credit : Adobe Stock

ठंड के दिनों खजूर खाते हैं तो दूर रहेंगी ये बीमारियां

freepik.com
Read Now