डायबिटीज मरीजों के डाइट में ये चीजें जरूर होनी चाहिए डायबिटीज के मरीजों के लिए सही खान-पान ही उनके ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने का सबसे प्रभावी तरीका है। डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिनका ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो और जो पोषक तत्वों से भरपूर हों। पालक, मेथी और बथुआ जैसी सब्जियों में कैलोरी बहुत कम और फाइबर अधिक होता है। इसे डाइट में शामिल करें। अंडे प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत हैं जो लंबे समय तक पेट भरा होने का अहसास कराते हैं। फैटी फिश ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर होती है। यह डायबिटीज में होने वाली सूजन को कम करती है और हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाती है। सफेद चावल या मैदे के बजाय ओट्स, बाजरा और ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज खाएं। ये अनाज धीरे-धीरे पचते हैं, जिससे शुगर लेवल स्थिर बना रहता है। Health Tips