ये चीजें दबे पांव बढ़ाती हैं आपका ब्लड शुगर

अमर उजाला

Wed, 21 January 2026

Image Credit : Adobe Stock

ब्लड शुगर का बढ़ना केवल मिठाई खाने से नहीं जुड़ा है, बल्कि हमारी रसोई में मौजूद कई ऐसी चीजें हैं जो 'दबे पांव' शरीर में ग्लूकोज का स्तर बढ़ा देती हैं। 

Image Credit : Adobe Stock

इन्हें अक्सर हम 'हेल्दी' समझकर खाते हैं, लेकिन ये शुगर स्पाइक का मुख्य कारण बनती हैं।

Image Credit : Adobe Stock

सफेद मैदा और चावल

सफेद ब्रेड, पास्ता और पॉलिश किए हुए चावल का 'ग्लाइसेमिक इंडेक्स' बहुत अधिक होता है। ये पेट में जाते ही तेजी से शुगर में बदल जाते हैं।
Image Credit : Adobe stock

फलों का रस

फल खाना फायदेमंद है, लेकिन उनका रस पीने से फाइबर निकल जाता है। बिना फाइबर के फ्रुक्टोज सीधे खून में मिलकर शुगर लेवल को अचानक बढ़ा देता है।
Image Credit : Freepik.com

आर्टिफिशियल स्वीटनर्स और केचप

'शुगर-फ्री' लेबल वाले कई प्रॉडक्ट्स और टोमेटो केचप में भारी मात्रा में कॉर्न सिरप और प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो इंसुलिन रेजिस्टेंस बढ़ाते हैं।
Image Credit : Adobe Stock

तनाव और नींद की कमी

शारीरिक चीजों के अलावा, मानसिक तनाव 'कोर्टिसोल' हार्मोन रिलीज करता है, जो लिवर को अतिरिक्त शुगर बनाने के लिए प्रेरित करता है।

 
Image Credit : Freepik.com

खाने के तुरंत बाद गलती से भी न करें ये चार काम

Freepik.com
Read Now