गठिया के दर्द को दूर करेंगी ये चीजें, आज से डाइट में करें शामिल

अमर उजाला

Sun, 14 December 2025

Image Credit : Adobe stock

सर्दियों का मौसम आते ही गठिया के मरीजों की मुसीबतें बढ़ जाती हैं। ठंड के कारण जोड़ों में सूजन और अकड़न इतनी बढ़ जाती है कि चलना-फिरना भी दूभर हो जाता है। 
 

Image Credit : Adobe stock

हालांकि दवाइयां राहत देती हैं, लेकिन अगर आप अपनी डाइट में इन दो सुपरफूड्स को शामिल कर लें, तो दर्द में कुदरती तौर पर आराम मिल सकता है।
 

Image Credit : Adobe stock

लहसुन

लहसुन एक शक्तिशाली दर्दनिवारक औषधि है। इसमें 'डायलिल डिसल्फाइड' नामक तत्व पाया जाता है, जो उन एंजाइम्स से लड़ता है जो जोड़ों की कार्टिलेज को नुकसान पहुंचाते हैं।


 
Image Credit : इंस्टाग्राम

कैसे खाएं?

रोज सुबह खाली पेट लहसुन की 2 कच्ची कलियों को गुनगुने पानी के साथ निगल लें।
Image Credit : इंस्टाग्राम

अखरोट

जोड़ों के दर्द के लिए अखरोट किसी वरदान से कम नहीं है। यह ओमेगा-3 फैटी एसिड का सबसे बेहतरीन स्रोत है, जो शरीर में सूजन को कम करने के लिए जाना जाता है।
Image Credit : इंस्टाग्राम

कैसे खाएं?

2-3 अखरोट रात भर पानी में भिगो दें और सुबह खाली पेट चबा-चबा कर खाएं।
 
Image Credit : इंस्टाग्राम

मूली के पत्ते को हल्के में न लें, इसके सेवन से मिलते हैं बड़े फायदे

Freepik.com
Read Now