आंखों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं ये तीन चीजें

अमर उजाला

Wed, 30 July 2025

Image Credit : adobe stock photos

हमारी आंखें शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक हैं, जो हमें दुनिया को देखने और समझने में मदद करती हैं। 

Image Credit : Freepik.com

आज की डिजिटल दुनिया में, जहां स्क्रीन पर लंबे समय तक काम करना आम हो गया है, आंखों का स्वास्थ्य बनाए रखना और भी जरूरी हो गया है। 

Image Credit : Freepik.com

सही आहार हमारे आंखों की रोशनी को बनाए रखने और उन्हें बीमारियों से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Image Credit : Freepik.com

गाजर

गाजर अपनी आंखों की सेहत के लिए सबसे प्रसिद्ध और गुणकारी सब्जियों में से एक है। यह बीटा-कैरोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत है, जिसे हमारा शरीर विटामिन A में बदल देता है।
Image Credit : इंस्टाग्राम

चिया सीड्स

छोटे-से दिखने वाले चिया सीड्स आंखों के स्वास्थ्य के लिए बड़े फायदे प्रदान करते हैं। ये ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक समृद्ध शाकाहारी स्रोत हैं।
Image Credit : Freepik.com

अखरोट

अखरोट भी आंखों के स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यह भी ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक बेहतरीन स्रोत है, जो आँखों की कोशिकाओं की सेहत और उनके कामकाज के लिए जरूरी है।
Image Credit : इंस्टाग्राम

इस विटामिन की कमी से अक्सर होती है मांसपेशियों में ऐंठन

Adobe Stock
Read Now