इन शाकाहारी चीजों में मिलता है भरपूर ओमेगा-3 फैटी एसिड

अमर उजाला

Sun, 21 December 2025

Image Credit : Freepik.com

अक्सर यह माना जाता है कि ओमेगा-3 फैटी एसिड केवल मछली या सी-फूड से मिलता है।
 

Image Credit : freepik.com

इस गलतफहमी के कारण कई शाकाहारी लोगों के शरीर में इस जरूरी पोषक तत्व की कमी हो जाती है। आइए ओमेगा-3 के कुछ बेहतरीन शाकाहारी स्रोत के बारे में जानते हैं।

 

Image Credit : इंस्टाग्राम

अलसी के बीज

इसे ओमेगा-3 का 'पावरहाउस' कहा जाता है। रिसर्च के मुताबिक, अलसी के बीजों में मछली से भी ज्यादा ओमेगा-3 होता है।

 
Image Credit : Freepik

अखरोट

अखरोट का आकार मानव मस्तिष्क जैसा होता है और यह दिमाग के लिए सबसे बेहतरीन है। मुट्ठी भर भीगे हुए अखरोट खाने से दिन भर की ओमेगा-3 की जरूरत पूरी हो सकती है।

 
Image Credit : इंस्टाग्राम

चिया सीड्स

ये छोटे काले बीज पोषण का खजाना हैं। इन्हें पानी में भिगोकर स्मूदी, ओट्स या दही में मिलाकर खाया जा सकता है।
 
Image Credit : Freepik.com

सोयाबीन

प्रोटीन के अलावा सोयाबीन और टोफू में भी ओमेगा-3 अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
 
Image Credit : instagram

डैश डाइट क्या होता है?

Freepik.com
Read Now