मछली को प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत माना जाता है, लेकिन शाकाहार में भी ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं जो प्रोटीन के मामले में मछली को कड़ी टक्कर देते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
अगर आप अपनी डाइट में इन चीजों को शामिल करते हैं, तो शरीर की प्रोटीन संबंधी जरूरतें आसानी से पूरी हो सकती हैं:
Image Credit : Adobe Stock
सोया उत्पाद
सोयाबीन, टोफू और सोया चंक्स को शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत है। इसमें सभी जरूरी अमीनो एसिड्स भी पाए जाते हैं।
Image Credit : instagram
डेयरी प्रोडक्ट
पनीर, दूध और दही प्रोटीन के शानदार स्रोत हैं। खासकर पनीर मांसपेशियों के विकास के लिए बहुत फायदेमंद है।
Image Credit : Adobe Stock
मसूर और चना दाल
दालें भारतीय थाली का मुख्य हिस्सा हैं। मसूर और चना दाल न केवल प्रोटीन बल्कि फाइबर से भी भरपूर होती हैं।
Image Credit : adobe stock
ड्राई फ्रूट्स और नट्स
बादाम, अखरोट और कद्दू के बीज प्रोटीन के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड भी प्रदान करते हैं। यह हृदय और मस्तिष्क के स्वास्थ्य के लिए मछली जैसा ही लाभ देते हैं।