अमर उजाला
Mon, 14 October 2024
अगर आप दुबलापन के शिकार हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो आहार में कुछ बदलाव जरूर कर लें।
संतुलित आहार का सेवन जैसे पर्याप्त कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन्स वाली चीजें बहुत जरूरी हैं।
वजन बढ़ाने के लिए प्रोटीन सबसे महत्वपूर्ण है। यह मांसपेशियों के विकास और मरम्मत में मदद करता है।
दुबले-पतले लोगों को चिकन, मछली, दाल, पनीर और नट्स जैसे प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
कार्बोहाइड्रेट वाली चीजें शरीर को ऊर्जा प्रदान करती हैं और वजन बढ़ाने में सहायक हैं। भोजन में इसे भी शामिल करें।
दूध, दही, पनीर और घी जैसे डेयरी उत्पाद वजन बढ़ाने के लिए उत्तम माने जाते हैं।
इम्युनिटी बढ़ाने के लिए रामबाण है ये हरा फल