दूबले-पतले लोगों को रोज खानी चाहिए ये चीजें

अमर उजाला

Mon, 12 January 2026

Image Credit : Adobe Stock

दुबले-पतले शरीर को सुडौल बनाने और स्वस्थ तरीके से वजन बढ़ाने के लिए कैलोरी और पोषक तत्वों से भरपूर आहार का चुनाव करना बेहद जरूरी है। 
 

Image Credit : Adobe Stock

केवल ज्यादा खाना ही काफी नहीं है, बल्कि सही चीजें खाना महत्वपूर्ण है, आइए इसी के बारे में जानते हैं।

 

Image Credit : Adobe Stock

केला और दूध

वजन बढ़ाने का यह सबसे पुराना और असरदार तरीका है। रोजाना सुबह और शाम दूध के साथ 2 केले खाने से शरीर को पर्याप्त कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट मिलते हैं।
Image Credit : instagram

सूखे मेवे

बादाम, अखरोट, काजू और खास तौर पर खजूर व किशमिश का सेवन करें। मुट्ठी भर किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर सुबह खाने से तेजी से वजन बढ़ता है।
Image Credit : Adobe stock

देसी घी और मक्खन

खाने में घी और मक्खन शामिल करें। यह न केवल स्वाद बढ़ाता है बल्कि हेल्दी फैट्स भी प्रदान करता है।
Image Credit : Adobe stock

पनीर और अंडे

प्रोटीन के लिए पनीर और उबले अंडे बेहतरीन विकल्प हैं। ये मांसपेशियों के निर्माण में सहायक होते हैं।
Image Credit : Adobe Stock

जरूर बरतें ये सावधानी

वजन बढ़ाने के चक्कर में जंक फूड या ज्यादा तली-भुनी चीजों से बचें, क्योंकि ये केवल पेट की चर्बी बढ़ाते हैं। योग और हल्की एक्सरसाइज भी करें ताकि भोजन सही से पच सके।
Image Credit : Adobe stock photos

दिनभर में कितने अंडे खाना सुरक्षित?

Adobe stock
Read Now