संपूर्ण पाचन के लिए बेहद फायदेमंद ये फल गर्मियों के मौसम में बेल को प्रकृति का 'वरदान' माना जाता है, खासकर हमारे पाचन तंत्र के लिए। आयुर्वेद के अनुसार, बेल का फल वात और कफ दोष को संतुलित करता है और पेट से जुड़ी लगभग हर समस्या के लिए रामबाण इलाज है। इसमें प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है, जो पुराने से पुराने कब्ज को दूर कर मल त्याग को आसान बनाता है। पका हुआ बेल दस्त रोकने और आंतों की सूजन को कम करने में काफी फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है, जो एसिडिटी, सीने में जलन और पेट के अल्सर को ठीक करने में मदद करती है। आप इसे सीधे फल के रूप में खा सकते हैं या इसका ठंडा शरबत बनाकर पी सकते हैं। Health Tips