जुकाम के लिए 'औषधि' है ये छोटा सा बीज

अमर उजाला

Mon, 1 December 2025

Image Credit : Adobe stock

अजवाइन हमारे भारतीय रसोई का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे आमतौर पर बहुत से लोग मसाले के तौर पर इस उपयोग करते हैं।

Image Credit : Adobe Stock

इसे सर्दी-जुकाम और कफ संबंधी समस्याओं के लिए एक प्रभावी 'औषधि' माना जाता है।

 

Image Credit : Adobe Stock

एंटी-इंफ्लेमेटरी

अजवाइन में मुख्य रूप से थाइमोल नामक एक सक्रिय घटक होता है। थाइमोल में जबरदस्त एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण होते हैं। 

 
Image Credit : Adobe Stock

यह गुण श्वसन मार्ग की सूजन को कम करने और सर्दी-जुकाम पैदा करने वाले बैक्टीरिया या वायरस से लड़ने में मदद करता है।

 

Image Credit : Adobe Stock

बंद नाक और कफ से राहत

अजवाइन की तासीर गर्म होती है। सर्दी-जुकाम के दौरान इसका सेवन करने से शरीर को अंदरूनी गर्माहट मिलती है। यह एक उत्कृष्ट डिकंजेस्टेंट है। 

 
Image Credit : Freepik.com

भाप के रूप में या काढ़े के रूप में लेने पर, यह बलगम और कफ की चिपचिपाहट को कम करता है और उसे बाहर निकालने में सहायक होता है, जिससे बंद नाक तुरंत खुल जाती है।
 

Image Credit : Adobe Stock

दूध के अलावा इन चीजों में मिलता है भरपूर कैल्शियम

Freepik.com
Read Now