सर्दियों में थाइरॉइड रोगी जरूर बरतें ये सावधानियां

अमर उजाला

Mon, 22 December 2025

Image Credit : Freepik.com

सर्दियों का मौसम थायराइड के मरीजों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है, क्योंकि गिरता तापमान शरीर के मेटाबॉलिज्म को धीमा कर देता है। 
 

Image Credit : Adobe Stock

थायराइड ग्रंथि शरीर के तापमान को नियंत्रित करने का काम करती है, इसलिए ठंड के दिनों में मरीजों को अधिक थकान महसूस होती है। इसलिए कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।

Image Credit : Adobe Stock

ठंड से बचाव

थायराइड के मरीजों को ठंड जल्दी लगती है। इसलिए खुद को गर्म रखने के लिए पर्याप्त ऊनी कपड़े पहनें। शरीर का तापमान स्थिर रहने से थायराइड ग्रंथि पर अतिरिक्त दबाव नहीं पड़ता।
Image Credit : Adobe

नियमित जांच और दवा

ठंड में अक्सर दवा की डोज बदलने की जरूरत पड़ती है। डॉक्टर की सलाह पर समय-समय पर TSH टेस्ट करवाते रहें और दवा लेना न भूलें।
Image Credit : Adobe Stock Images

धूप का सेवन

सर्दियों में विटामिन D की कमी थायराइड की समस्या को बढ़ा सकती है। रोजाना 15-20 मिनट धूप में बैठने से इम्युनिटी मजबूत होती है और हार्मोनल संतुलन बना रहता है।
Image Credit : Adobe Stock

शारीरिक सक्रियता

ठंड के कारण आलस न करें। घर के अंदर ही योग या हल्की एक्सरसाइज करें ताकि मेटाबॉलिज्म सक्रिय रहे।
Image Credit : Freepik

देश में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के क्या कारण हैं?

Freepik.com
Read Now