थायरॉइड के रोगियों को इन सब्जियों से करना चाहिए परहेज
अमर उजाला
Sun, 10 August 2025
Image Credit : Freepik
थायरॉइड की समस्या, खासकर हाइपोथायरायडिज्म आज के समय में काफी आम हो चुकी है। इस बीमारी में दवाइयों के साथ-साथ सही खान-पान का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी होता है।
Image Credit : Freepik
कुछ सब्जियां, भले ही सेहत के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती हों, लेकिन इनमें मौजूद कुछ खास यौगिक थायरॉइड हार्मोन के उत्पादन में बाधा डाल सकते हैं।
Image Credit : Freepik
आइए जानते हैं कि थायरॉइड के मरीजों को किन सब्जियों से परहेज करना चाहिए।
Image Credit : Freepik.com
पत्ता गोभी
पत्ता गोभी को सलाद और सब्जियों में खूब इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन इसमें गोइट्रोजेन नामक यौगिक अधिक मात्रा में होते हैं। यदि आप पत्ता गोभी का सेवन करना चाहते हैं, तो इसे उबालकर या पकाकर खाएं ताकि गोइट्रोजेन का प्रभाव कम हो जाए।
Image Credit : freepik.com
फूल गोभी
फूल गोभी भी एक क्रूसिफेरस सब्जी है जिसमें गोइट्रोजेन पाए जाते हैं। हाइपोथायरायडिज्म से पीड़ित लोगों को फूल गोभी को अपनी डाइट में बहुत ही सीमित मात्रा में शामिल करना चाहिए या इससे परहेज करना चाहिए।
Image Credit :
ब्रोकली
ब्रोकली को एक सुपरफूड माना जाता है, लेकिन ब्रोकली में मौजूद गोइट्रोजेन थायरॉइड ग्रंथि पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं।