अमर उजाला
Thu, 30 April 2026
गर्मी का मौसम अपने साथ तेज धूप और बढ़ते तापमान की चुनौतियां लेकर आता है, जिनमें सबसे खतरनाक स्थिति होती है लू यानी हीटवेव।
हर साल लू के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ते हैं, और कई मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।
हर साल लू के कारण बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़ते हैं, और कई मामलों में यह जानलेवा भी साबित हो सकती है।
ऐसे में जरूरी है कि हम समय रहते सावधानी बरतें और लू से बचने के उपाय अपनाएं।
लू से बचने के लिए सबसे जरूरी है कि आप खुद को हाइड्रेट रखें। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें, भले ही आपको प्यास न लगे
इसके अलावा नारियल पानी, छाछ, नींबू पानी जैसे पेय भी शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं।
भारी और तला-भुना खाना खाने से बचें और ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां शामिल करें, जिनमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जैसे तरबूज, खीरा और संतरा।
अगर किसी को लू के लक्षण जैसे तेज बुखार, चक्कर, उल्टी या बेहोशी महसूस हो, तो तुरंत उसे ठंडी जगह पर ले जाएं और शरीर को ठंडा करने की कोशिश करें।
क्या गर्मी में खाली पेट गुनगुना पानी पीना चाहिए?