साइनस से राहत पाने के लिए इन बातों का गांठ बांध लें?
अमर उजाला
Tue, 16 December 2025
Image Credit : Freepik.com
बदलते मौसम, बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की ठंडक के साथ साइनस की समस्या बेहद आम हो जाती है।
Image Credit : Freepik.com
इसमें सिर में तेज दर्द, बंद नाक, और आंखों के आसपास भारीपन महसूस होता है, जो किसी भी काम में मन नहीं लगने देता है। अगर आप भी इससे जूझ रहे हैं, तो आप कुछ घरेलू उपाय अपनाने से आपकी समस्या दूर हो सकती है।
Image Credit : freepik.com
भाप लें
साइनस में राहत पाने का सबसे कारगर तरीका भाप लेना है। दिन में 2-3 बार गर्म पानी की भाप लें। इससे आपको राहत मिलेगा
Image Credit : Adobe Stock
गुनगुना पानी और हाइड्रेशन
शरीर में पानी की कमी न होने दें। दिन भर गुनगुना पानी, सूप या हर्बल चाय पिएं। यह जमे हुए बलगम को पतला करने में मदद करता है, जिससे वह आसानी से बाहर निकल जाता है।
Image Credit : Freepik.com
खानपान से परहेज
ठंडी चीजों जैसे आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, और फ्रिज के ठंडे पानी से बिल्कुल दूर रहें। इसके अलावा, रात के समय दही और चावल खाने से बचें।
Image Credit : Adobe stock
गर्म सिकाई
चेहरे पर, विशेषकर नाक और माथे के आसपास गर्म कपड़े या हॉट वाटर बैग से सिकाई करने से दर्द में बहुत राहत मिलती है। अगर फिर भी ये समस्या बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर से मिलें।