सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इन चीजों का बढ़ा दें सेवन
अमर उजाला
Sat, 20 December 2025
Image Credit : Freepik.com
सर्दियों का मौसम सुहावना होता है, लेकिन यह अपने साथ सर्दी, जुकाम और वायरल इन्फेक्शन का खतरा भी लेकर आता है।
Image Credit : Freepik.com
ठंडी हवाएं सबसे पहले हमारी इम्यूनिटी पर हमला करती हैं। अगर आप चाहते हैं कि इस मौसम में बीमार न पड़ें, तो अपनी रसोई में मौजूद इन चीजों का सेवन बढ़ा दें।
Image Credit : Freepik.com
आंवला
आंवला विटामिन C से भरपूर आंवला शरीर में व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाता है, जो बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। आप इसे मुरब्बा, जूस या चटनी के रूप में खा सकते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
गुड़
सर्दियों में चीनी की जगह गुड़ का इस्तेमाल करें। इसकी तासीर गर्म होती है, जो शरीर को अंदर से गर्माहट देती है। यह फेफड़ों को साफ रखने और हीमोग्लोबिन बढ़ाने में भी मदद करता है।
Image Credit : Adobe stock
हल्दी वाला दूध
रात को सोने से पहले एक गिलास हल्दी वाला दूध पीना इम्यूनिटी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। हल्दी के एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-वायरल गुण शरीर को संक्रमण से बचाते हैं।
Image Credit : freepik.com
अदरक और लहसुन
अपनी दाल और सब्जी में अदरक-लहसुन का तड़का बढ़ा दें। ये दोनों शरीर की सूजन कम करते हैं और छाती में जमा कफ को बाहर निकालते हैं।
Image Credit : Freepik.com
ठंड में बंद हो जाती है आपकी नाक, बेहद लाभकारी हैं ये उपाय