हार्ट को हेल्दी रखने के लिए छोड़ दें ये 4 बुरी आदतें

अमर उजाला

Fri, 9 January 2026

Image Credit : Adobe Stock Images

दिल हमारे शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, लेकिन हमारी आधुनिक जीवनशैली की कुछ आदतें इसे समय से पहले कमजोर कर रही हैं। 
 

Image Credit : Freepik.com

हार्ट अटैक और स्ट्रोक के बढ़ते मामलों को देखते हुए, हृदय को हेल्दी रखने के लिए इन 4 बुरी आदतों को तुरंत छोड़ देना चाहिए।

 

Image Credit : Freepik.com

गतिहीन जीवनशैली

घंटों तक एक ही जगह बैठकर काम करना हृदय रोगों के जोखिम को दोगुना कर देता है। शारीरिक सक्रियता की कमी से धमनियों में फैट जमा होने लगती है।

 
Image Credit : Freepik.com

प्रोसेस्ड और अत्यधिक नमक वाला भोजन

चिप्स, पिज्जा और पैकेट बंद खाद्य पदार्थों में ट्रांस फैट और सोडियम की अधिकता होती है। यह ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और हृदय की मांसपेशियों पर दबाव डालता है।
Image Credit : Adobe Stock

धूम्रपान और तंबाकू

निकोटीन रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देता है और ऑक्सीजन की आपूर्ति कम करता है। यह दिल की धड़कन को अनियमित बनाता है और क्लॉटिंग का खतरा बढ़ाता है।
Image Credit : Freepik.com

नींद की कमी और तनाव

पर्याप्त नींद न लेने से शरीर में 'कोर्टिसोल' (तनाव हार्मोन) बढ़ जाता है, जो सीधे तौर पर हार्ट फेलियर के जोखिम से जुड़ा है।
Image Credit : Freepik.com

माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के आसान तरीके

Freepik.com
Read Now