अमर उजाला
Fri, 17 April 2026
महिलाओं में बाल झड़ने की समस्या आजकल काफी आम होती जा रही है।
बदलती लाइफस्टाइल, तनाव और गलत खान-पान इसके बड़े कारण माने जाते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार बालों का झड़ना शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी का संकेत भी हो सकता है?
अगर शरीर को सही मात्रा में विटामिन और मिनरल्स नहीं मिलते, तो इसका सीधा असर बालों की जड़ों पर पड़ता है।
आयरन की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, जिससे बालों की जड़ों तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। इससे बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं।
विटामिन डी की कमी बालों की नई ग्रोथ को प्रभावित करती है। ये हेयर फॉलिकल्स को सक्रिय रखने में मदद करता है।
जिंक बालों की मरम्मत और ग्रोथ में अहम भूमिका निभाता है। इसकी कमी से स्कैल्प कमजोर हो सकता है और बाल तेजी से गिरने लगते हैं।
बाल मुख्य रूप से प्रोटीन से बने होते हैं। शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर बालों की ग्रोथ धीमी हो जाती है और झड़ना शुरू हो जाता है।
जोड़ों के दर्द को दूर करती हैं ये सब्जियां!