चिंता और एग्जाइटी से परेशान हैं? अपनाएं ये तरीके

अमर उजाला

Tue, 20 January 2026

Image Credit : Adobe Stock

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में चिंता और एंग्जायटी एक आम समस्या बन गई है। 

Image Credit : adobe stock images

जब भविष्य को लेकर अनिश्चितता और मन में लगातार नकारात्मक विचार चलने लगते हैं, तो यह मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित करने लगता है।

Image Credit : Freepik.com

गहरी सांस लेने का अभ्यास

जब भी घबराहट महसूस हो, '4-7-8' तकनीक अपनाएं। 4 सेकंड तक सांस लें, 7 सेकंड रोकें और 8 सेकंड में धीरे-धीरे छोड़ें। यह आपके दिमाग को शांत करता है।
Image Credit : Freepik.com

नियमित व्यायाम और योग

शारीरिक गतिविधि से शरीर में 'एंडोर्फिन' नामक हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं, जो तनाव को प्राकृतिक रूप से कम करते हैं।
Image Credit : Adobe Stock

वर्तमान में जिएं

एंग्जायटी अक्सर भविष्य की चिंता से होती है। इसके लिए आप अपने आस-पास की चीजों को ध्यान से देखें और उसके बारे में सोचें।
Image Credit : Adobe stock photos

कैफीन और अधूरी नींद से बचें

अत्यधिक चाय-कॉफी और नींद की कमी एंग्जायटी के लक्षणों को बढ़ा सकती है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद अनिवार्य है।
 
Image Credit : Adobe stock

रोज आंवले का जूस पीने से मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे

Freepik
Read Now