प्रोक्रेस्टिनेशन से बचाव के लिए अपना ये उपाय

अमर उजाला

Sun, 14 September 2025

Image Credit : Adobe Stock

प्रोक्रेस्टिनेशन यानी टालमटोल करने की आदत, हमारे काम और जीवन पर बुरा असर डाल सकती है। यह एक ऐसी समस्या जिससे बहुत से लोग परेशान रहते हैं।
 

Image Credit : Adobe Stock

अगर आप भी इस आदत से परेशान हैं, तो इन आसान उपायों को अपनाकर इससे छुटकारा पा सकते हैं।

 

Image Credit : Adobe Stock

छोटे-छोटे लक्ष्य निर्धारित करें

बड़े और मुश्किल काम को देखकर अक्सर हम उसे टालने लगते हैं। इसलिए, उस बड़े काम को कई छोटे-छोटे हिस्सों में बांट लें। जब आप एक छोटा हिस्सा पूरा करते हैं, तो आपको संतुष्टि मिलती है और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।

 
Image Credit : Adobe Stock

पोमोडोरो तकनीक अपनाएं

यह एक बहुत ही प्रभावी तरीका है। इसमें आप 25 मिनट के लिए पूरी एकाग्रता से काम करते हैं, फिर 5 मिनट का ब्रेक लेते हैं। हर चार 'पोमोडोरो' के बाद एक लंबा ब्रेक लें। यह तकनीक आपको काम पर केंद्रित रहने में मदद करती है।

 
Image Credit : Adobe Stock

'2 मिनट का नियम'

अगर किसी काम को पूरा करने में 2 मिनट से कम समय लगता है, तो उसे तुरंत कर लें। जैसे ही आप कोई ईमेल देखते हैं, तुरंत उसका जवाब दें या कोई छोटा सा काम तुरंत पूरा कर लें।

 
Image Credit : Adobe Stock

खुद को रिवॉर्ड दें

जब आप कोई काम पूरा करते हैं, तो खुद को एक छोटा सा इनाम दें, जैसे अपनी मनपसंद चाय पीना या थोड़ी देर टीवी देखना। यह आपके दिमाग को सकारात्मक संकेत देता है और आपको प्रेरित करता है।
 
Image Credit : Adobe Stock

इन गलतियों की वजह से मुंह में होता है बार-बार अल्सर

Freepik.com
Read Now