वीगन लोगों में इन पोषक तत्वों की कमी का रहता है खतरा
अमर उजाला
Fri, 1 August 2025
Image Credit : Adobe Stock
वीगन आहार, जिसमें केवल पौधों पर आधारित खाद्य पदार्थ शामिल होते हैं, स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होता है। जो लोग इस आहार का पालन करते हैं उन्हें आमतौर पर वीगन कहते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
वीगन लोग मांस, मछली, अंडे नहीं खाते हैं, यहां तक कि डेयरी उत्पाद, और शहद जैसे सभी पशु-आधारित खाद्य पदार्थों का सेवन भी नहीं करते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
ऐसे में इनमें कुछ पोषक तत्वों की कमी का खतरा बढ़ जाता है, जिसके बारे में उन्हें जरूर जानना चाहिए।
Image Credit : Adobe Stock
विटामिन B12
यह मुख्य रूप से पशु उत्पादों में पाया जाता है। इसकी कमी से थकान, एनीमिया, और तंत्रिका तंत्र की समस्याएं हो सकती हैं। वीगन लोग इसे फोर्टिफाइड खाद्य पदार्थ (जैसे पौधे-आधारित दूध) या सप्लीमेंट्स से प्राप्त कर सकते हैं।
Image Credit : Adobe Stock
आयरन
पालक और दाल जैसे खाद्य पदार्थों में आयरन होता है, लेकिन पौधों से मिलने वाला नॉन-हीम आयरन कम अवशोषित होता है। इसकी कमी से एनीमिया और कमजोरी हो सकती है।
Image Credit : Adobe
कैल्शियम
डेयरी उत्पादों का सेवन न करने से कैल्शियम की कमी हो सकती है, जो हड्डियों के लिए जरूरी है। ब्रोकली, बादाम, और फोर्टिफाइड दूध एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Image Credit : istock
ओमेगा-3 फैटी एसिड
यह हृदय और मस्तिष्क के लिए सबसे महत्वपूर्ण पोषक तत्वों में से एक है। अलसी, चिया बीज, और अखरोट इसके मुख्य स्रोत हैं।