अमर उजाला
Sun, 28 December 2025
शुगर को कंट्रोल रखने के लिए खान-पान को ठीक रखना बहुत जरूरी है। आहार में कुछ सब्जियां-फल जरूर शामिल करें।
सर्दियों की कुछ सब्जियां आपके लिए बेहद लाभदायक हो सकती हैं। इन्हें आहार का हिस्सा बनाएं।
मेथी के साग और सीड्स को आहार में शामिल करें। मेथी के पत्तों शुगर को नियंत्रित करने वाले गुण होते हैं।
आहार में पालक को शामिल करें। ये लो कैलोरी होने के साथ आयरन और कई विटामिन्स का अच्छा स्रोत है।
पालक में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन जैसे तत्व होते हैं, जो सूजन को कम करते हैं और हृदय को स्वस्थ रखते हैं।
ब्रोकली खाना भी आपकी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। फाइबर और प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के कारण ये शुगर रोगियों के लिए फायदेमंद है।
गाजर लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाली सब्जी है। इससे शुगर कंट्रोल रखने के साथ आंखों की दिक्कतें भी कम होती हैं।
कोलेस्ट्रॉल क्लीनर मानी जाती हैं हाई फाइबर वाली ये चीजें