अमर उजाला
Tue, 3 February 2026
शरीर को फिट-तंदुरुस्त रखने के लिए विशेषज्ञ सुबह जल्दी उठने की सलाह देते हैं।
शोध से पता चलता है, जो लोग नियमित रूप से सुबह जल्दी उठते हैं, उनकी शारीरिक-मानसिक सेहत बेहतर रहती है।
सुबह जल्दी उठने वालों में डिप्रेशन-एंग्जायटी का खतरा कम पाया गया है, क्योंकि उनका सर्कैडियन रिदम संतुलित रहता है।
जल्दी उठने से एकाग्रता बढ़ती है। काम-पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करना आसान होता है।
सुबह जल्दी उठने से नींद का पैटर्न सुधरता है, जिससे इम्यून सिस्टम बेहतर काम करता है।
सुबह जल्दी उठने से ब्लड प्रेशर और हार्ट रेट भी संतुलित रहता है, जिससे दिल की बीमारियों से बचाव होता है।
सुबह जल्दी उठने से बॉडी का नेचुरल एनर्जी लेवल बढ़ता है, जिससे दिनभर थकान कम महसूस होती है।
ये गलतियां बढ़ा देती हैं माइग्रने की समस्या