क्या होते हैं अल्जाइमर के शुरुआती लक्षण?

अमर उजाला

Fri, 25 July 2025

Image Credit : Freepik.com

अल्जाइमर रोग एक मस्तिष्क विकार है जो धीरे-धीरे याददाश्त और सोचने-समझने की क्षमताओं को नष्ट कर देता है, और अंततः रोजमर्रा के सरल कार्यों को करने की क्षमता को भी प्रभावित करता है।

Image Credit : Freepik.com

यह समस्या आमतौर पर 60 के उम्र के बाद होता है। अल्जाइमर के शुरुआती लक्षणों को पहचानना बहुत जरूरी है ताकि सही समय पर निदान और प्रबंधन शुरू किया जा सके।

Image Credit : Freepik.com

याददाश्त कमजोर होना

यह सबसे आम शुरुआती लक्षण है, खासकर हाल की घटनाओं, नामों या तारीखों को भूल जाना। व्यक्ति एक ही सवाल बार-बार पूछ सकता है, या चीजों को गलत जगह रखकर भूल सकता है।
Image Credit : Freepik

योजना बनाने में कठिनाई

रोजमर्रा के काम जैसे बिलों का भुगतान करना, खाना बनाना या किसी परिचित खेल के नियमों को समझने में दिक्कत आना।
Image Credit : Freepik

समय या स्थान को लेकर भ्रम

यह भूल जाना कि वे कहां हैं, वहां कैसे पहुंचे, या कौन सा दिन/साल चल रहा है।
Image Credit : Freepik

बोलने या लिखने में दिक्कत

बातचीत के दौरान सही शब्द खोजने में मुश्किल होना, या बात को दोहराना।

 
Image Credit : Freepik

रोज सुबह सौंफ का पानी पीने से मिलते हैं ये बड़े लाभ

Adobe Stock
Read Now