क्या होते हैं साइनस के शुरुआती लक्षण?

अमर उजाला

Tue, 18 November 2025

Image Credit : Freepik.com

साइनस एक ऐसी स्थिति है जिसमें नाक के आसपास की हड्डियों में स्थित खाली जगहों में सूजन आ जाती है। 

Image Credit : Freepik.com

यह सूजन अक्सर एलर्जी, सर्दी-जुकाम या बैक्टीरियल संक्रमण के कारण होती है।

 

Image Credit : Freepik.com

चेहरे पर दबाव और दर्द

दर्द और भारीपन अक्सर गालों, माथे, और आंखों के पीछे महसूस होता है और यह सबसे आम लक्षण है। झुकने या लेटने पर यह दर्द बढ़ जाता है।

 
Image Credit : Freepik

नाक बंद होना

नाक के मार्ग में सूजन के कारण सांस लेने में कठिनाई होती है, और नाक बंद महसूस होती है।

 
Image Credit : freepik.com

गाढ़ा बलगम

नाक से पीला या हरा गाढ़ा बलगम निकलता है। यह बलगम अक्सर गले के पीछे भी रिसता है, जिसे पोस्ट-नेजल ड्रिप कहते हैं।

 
Image Credit : Freepik.com

सूंघने की क्षमता में कमी

नाक बंद होने और सूजन के कारण सूंघने की क्षमता अस्थायी रूप से कम हो जाती है।
Image Credit : Freepik.com

किन लोगों नहीं खाना चाहिए मुंगफली?

Freepik
Read Now