क्रॉनिक थकान के क्या लक्षण होते हैं?

अमर उजाला

Thu, 4 December 2025

Image Credit : freepik

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में थकान होना सामान्य है, जिससे बहुत से लोग परेशान होते हैं। 
 

Image Credit : Freepik.com

मगर जब यह थकान आराम करने के बाद भी दूर न हो और 6 महीने से ज्यादा समय तक बनी रहे, तो इसे 'क्रॉनिक फटीग सिंड्रोम' कहा जाता है। 
 

Image Credit : Freepik.com

यह सिर्फ आलस नहीं है, बल्कि एक गंभीर स्वास्थ्य स्थिति है जो व्यक्ति की कार्यक्षमता को बुरी तरह प्रभावित करती है।

 

Image Credit : Freepik.com

लगातार थकान

ऐसी थकान जो किसी भी शारीरिक काम से नहीं, बल्कि अपने आप महसूस होती है और नींद पूरी लेने के बाद भी शरीर टूटा हुआ लगता है।

 
Image Credit : Freepik

काम के बाद हालत बिगड़ना

इसे 'पोस्ट-एक्सर्शनल मैलेस' कहते हैं। इसमें थोड़ा सा भी शारीरिक या मानसिक काम करने के बाद थकान कई गुना बढ़ जाती है, जिसे ठीक होने में कई दिन लग सकते हैं।

 
Image Credit : Freepik

अगर आपको लंबे समय से ऐसी थकान महसूस हो रही है, तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से सलाह लें।

Image Credit : Freepik

घंटों रील्स देखने की आदत है तो जान लें इसके नुकसान

Freepik.com
Read Now