हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए क्या करें?

अमर उजाला

Sun, 1 February 2026

Image Credit : Adobe Stock Images

हीमोग्लोबिन रक्त की लाल कोशिकाओं में मौजूद वह प्रोटीन है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसकी कमी से एनीमिया हो सकता है। 
 

Image Credit : Adobe Stock Images

हीमोग्लोबिन के लेवल को नेचुरल रूप से सुधारने के लिए खान-पान में कुछ खास बदलाव करने की जरूरत होती है।


 

Image Credit : Adobe Stock Images

आयरन युक्त आहार

अपने भोजन में पालक, मेथी, चुकंदर, और ब्रोकली जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां शामिल करें। मांसाहार में रेड मीट और लिवर आयरन के बेहतरीन स्रोत हैं।

 
Image Credit : Freepik.com

विटामिन-C का महत्व

केवल आयरन खाना काफी नहीं है, शरीर को इसे सोखने के लिए विटामिन-C की जरूरत होती है। इसलिए आयरन युक्त भोजन के साथ नींबू, संतरा, या आंवला जरूर लें।

 

Image Credit : istock

फोलेट और अनार

अनार और सेब हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए 'रामबाण' माने जाते हैं। अनार में आयरन के साथ-साथ फाइबर और पोटैशियम भी होता है जो रक्त प्रवाह को सुधारता है।

 

Image Credit : freepik.com

चाय-कॉफी से दूरी

भोजन के तुरंत पहले या बाद में चाय-कॉफी न पिएं, क्योंकि इनमें मौजूद 'टैनिन' और 'ऑक्सालेट्स' आयरन के अवशोषण को रोक देते हैं।
 

Image Credit : Adobe stock

ये चार आदतें बढ़ाने लगती हैं आपके पेट की चर्बी

Freepik.com
Read Now