अमर उजाला
Sun, 1 February 2026
हीमोग्लोबिन रक्त की लाल कोशिकाओं में मौजूद वह प्रोटीन है, जो पूरे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। इसकी कमी से एनीमिया हो सकता है।
हीमोग्लोबिन के लेवल को नेचुरल रूप से सुधारने के लिए खान-पान में कुछ खास बदलाव करने की जरूरत होती है।
केवल आयरन खाना काफी नहीं है, शरीर को इसे सोखने के लिए विटामिन-C की जरूरत होती है। इसलिए आयरन युक्त भोजन के साथ नींबू, संतरा, या आंवला जरूर लें।
अनार और सेब हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए 'रामबाण' माने जाते हैं। अनार में आयरन के साथ-साथ फाइबर और पोटैशियम भी होता है जो रक्त प्रवाह को सुधारता है।
भोजन के तुरंत पहले या बाद में चाय-कॉफी न पिएं, क्योंकि इनमें मौजूद 'टैनिन' और 'ऑक्सालेट्स' आयरन के अवशोषण को रोक देते हैं।
ये चार आदतें बढ़ाने लगती हैं आपके पेट की चर्बी