गुस्सा एक स्वाभाविक मानवीय संवेग है, लेकिन अगर इसे नियंत्रित न किया जाए तो यह आपके स्वास्थ्य और रिश्तों दोनों को नुकसान पहुंचा सकता है।
Image Credit : Adobe
जब आपको अचानक तेज गुस्सा आए, तो तुरंत रिलोक्स होने के लिए आप कुछ उपाय अपना सकते हैं।
Image Credit : Adobe
10 से 1 तक उल्टी गिनती
जब आप उल्टी गिनती गिनते हैं, तो आपका मस्तिष्क 'इमोशनल' मोड से हटकर 'लॉजिकल' मोड में आ जाता है, जिससे गुस्से की तीव्रता कम हो जाती है।
Image Credit : Freepik
गहरी सांसें
अपनी आंखें बंद करें और लंबी, गहरी सांस लें। इसे '4-7-8' तकनीक से करें: 4 सेकंड सांस लें, 7 सेकंड रोकें और 8 सेकंड में धीरे-धीरे छोड़ें। यह आपके नर्वस सिस्टम को शांत करता है।
Image Credit : Freepik.com
पानी पिएं
गुस्सा आने पर शरीर का तापमान बढ़ जाता है। एक गिलास ठंडा पानी धीरे-धीरे घूंट भरकर पीने से शरीर और दिमाग को ठंडक मिलती है।
Image Credit : freepik.com
स्थान परिवर्तन और मौन
जिस व्यक्ति या स्थिति पर गुस्सा आ रहा है, वहां से तुरंत हट जाएं। बहस करने के बजाय 5 मिनट के लिए मौन धारण कर लें।