अमर उजाला
Sat, 2 August 2025
ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या सभी उम्र के लोगों में देखी जा रही है।
अधिक नमक खाने को इसका प्रमुख कारण माना जाता है। पर सिर्फ नमक ही इसका एक कारण नहीं है।
स्ट्रेस के कारण हार्मोनल बदलाव होता है, जिससे दिल की धड़कन तेज होती हैं और ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।
नींद की कमी भी ब्लड प्रेशर बढ़ने का कारण है। इससे शरीर ठीक से रिकवर नहीं हो पाता है।
जो लोग नियमित रूप से व्यायाम नहीं करते हैं उनके हृदय की क्षमता घटती है और ब्लड प्रेशर कंट्रोल से बाहर जा सकता है।
कैफीन (चाय, कॉफी) का अधिक सेवन भी ब्लड प्रेशर को तेजी से बढ़ाने वाला हो सकता है।
धूम्रपान और तंबाकू में मौजूद निकोटीन रक्त वाहिकाओं को संकुचित करते हैं, जिससे बीपी तेजी से बढ़ता है।
जर्नलिंग करने से मिलते हैं ये बड़े लाभ