वजन बढ़ने से किन बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है?

अमर उजाला

Thu, 18 December 2025

Image Credit : Adobe stock photos

मोटापे को अक्सर हम केवल 'लुक' या पर्सनालिटी से जोड़कर देखते हैं, लेकिन ये आपके सेहत के लिए भी कई गंभीर बीमारियों की जड़ है। 
 

Image Credit : Freepik.com

जब शरीर में चर्बी हद से ज्यादा बढ़ जाती है, तो यह केवल कपड़ों की फिटिंग खराब नहीं करती, बल्कि शरीर के अंदरूनी अंगों पर जानलेवा दबाव डालती है और इससे कई बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है।

 

Image Credit : Freepik.com

टाइप-2 डायबिटीज

मोटापे और शुगर का गहरा नाता है। अधिक वजन होने से शरीर इंसुलिन का सही उपयोग नहीं कर पाता, जिससे ब्लड शुगर लेवल अनियंत्रित हो जाता है।

 
Image Credit : Freepik.com

दिल की बीमारियां

बढ़ा हुआ वजन हाई ब्लड प्रेशर और खराब कोलेस्ट्रॉल का मुख्य कारण है। इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक का जोखिम कई गुना बढ़ जाता है।
 
Image Credit : Freepik.com

जोड़ों का दर्द

शरीर का पूरा भार हमारे घुटनों और कमर पर होता है। वजन बढ़ने से जोड़ों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, जिससे कम उम्र में ही 'ऑस्टियोआर्थराइटिस' और घुटने खराब होने की समस्या हो सकती है।

 
Image Credit : Adobe stock

स्लीप एपनिया

मोटे लोगों को अक्सर सोते समय सांस रुकने या जोर से खर्राटे लेने की समस्या होती है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो सकती है।


 
Image Credit : Freepik

ऐसे जानें आपका लिवर ठीक है या नहीं?

Adobe Stock
Read Now