ब्रेन रॉट आपके दिमाग पर क्या असर करता है?

अमर उजाला

Sun, 23 November 2025

Image Credit : Freepik.com

'ब्रेन रॉट' एक अनौपचारिक शब्द है जिसका इस्तेमाल अत्यधिक डिजिटल सामग्री (खासकर रील स्क्रॉल करने) के कंज्यूम करने वाले लोगों के लिए किया जाता है।
 

Image Credit : Adobe stock

यह कोई चिकित्सीय निदान नहीं है, लेकिन यह बताता है कि डिजिटल लत हमारे दिमाग पर क्या असर करती है।
 

Image Credit : Adobe stock

अटेंशन स्पैन में कमी

रील और शॉर्ट वीडियो की तेजी से बदलती प्रकृति मस्तिष्क को तुरंत और लगातार नई उत्तेजना की आदत डाल देती है।
Image Credit : Adobe Stock

फोकस करने में कमी

इससे हमारा ध्यान केंद्रित करने का समय बहुत कम हो जाता है। वास्तविक जीवन के लंबे और जटिल कार्यों पर ध्यान लगाना मुश्किल हो जाता है।

 
Image Credit : Freepik.com

संज्ञानात्मक कार्य पर प्रभाव

यह आदत आपके क्रिटिकल थिंकिंग और समस्या-समाधान कौशल को प्रभावित करती है। इससे मस्तिष्क सतही जानकारी पर निर्भर रहने लगता है और गहरी समझ या विश्लेषण से दूर भागता है।
Image Credit : Freepik.com

अत्यधिक ऑनलाइन शब्दावली और मीम्स का प्रयोग औपचारिक भाषा के प्रयोग को कमजोर कर सकता है। लंबे समय तक यह स्थिति मानसिक सुस्ती और बौद्धिक आलस पैदा कर सकती है।

Image Credit : Freepik.com

सिरदर्द से आराम दिला सकते हैं ये घरेलू उपाय

Freepik.com
Read Now