अमर उजाला
Sat, 31 January 2026
ओरल हेल्थ का ध्यान रखना अच्छी सेहत के लिए बहुत जरूरी है। क्या आपके दांत-मसूड़े हेल्दी हैं?
दांतों का स्वस्थ-मजबूत रहना जरूरी है। ये भोजन चबाने में मदद करते हैं जिससे उनका अच्छे से पाचन होता है।
हालांकि खानपान की गड़बड़ आदतें आपके दांतों और मसूड़ों को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
मीठे खाद्य पदार्थ जैसे कैंडी, चॉकलेट और मिठाइयों में मौजूद शुगर मुंह में बैक्टीरिया को बढ़ावा देती है।
कोल्ड ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक और साइट्रिक एसिड होता है, जो दांतों की बाहरी परत को कमजोर करता है।
बहुत ज्यादा चाय-कॉफी पीने से भी दांतों को नुकसान होता है। इनमें टैनिन होता है जिससे दांत पीले पड़ सकते हैं।
चिपचिपे स्नैक्स और टॉफी दांतों के बीच लंबे समय तक फंसे रहते हैं। इससे बैक्टीरिया और सड़न हो सकती है।
इन ड्राई फ्रूट्स को भिगोकर खाने से कई गुना बढ़ जाते हैं फायदे