किडनी स्टोन के मरीजों किन चीजों से परहेज करना चाहिए?

अमर उजाला

Tue, 27 January 2026

Image Credit : Freepik.com

किडनी स्टोन (पथरी) की समस्या में आहार का विशेष ध्यान रखना अनिवार्य है, क्योंकि कुछ खाद्य पदार्थ स्टोन के आकार को बढ़ा सकते हैं। 

Image Credit : Adobe stock

मुख्य रूप से ऑक्सालेट और प्यूरीन युक्त चीजों से परहेज करना चाहिए।

Image Credit : Adobe Stock

अधिक ऑक्सालेट वाली सब्जियां

पालक, चौलाई, शकरकंद, और बीटरूट (चुकंदर) में ऑक्सालेट की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो कैल्शियम के साथ मिलकर पथरी बनाती है।
Image Credit : Adobe stock

बीज वाली चीजें

टमाटर के बीज, बैंगन, और भिंडी का अधिक सेवन पथरी के रोगियों के लिए हानिकारक हो सकता है।
Image Credit : Freepik

नमक और चीनी

अत्यधिक नमक (सोडियम) पेशाब में कैल्शियम की मात्रा बढ़ा देता है। वहीं, सोडा और कोल्ड ड्रिंक्स में मौजूद फॉस्फोरिक एसिड स्टोन बनने की प्रक्रिया को तेज करता है।
 
Image Credit : Freepik.com

प्यूरीन युक्त आहार

रेड मीट, सीफूड और शराब का सेवन यूरिक एसिड स्टोन के जोखिम को बढ़ाता है।
Image Credit : freepik.com

क्या करें?

किडनी स्टोन से बचने के लिए दिन भर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं और नींबू पानी का सेवन करें, जो स्टोन को घुलने में मदद करता है।
 
Image Credit : freepik.com

बेली फैट कम करने के लिए कौन से फल खाएं?

Freepik.com
Read Now