अमर उजाला
Tue, 4 March 2025
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें कई पोषक तत्वों की जरूरत होती है। आयरन उनमें से एक है।
आयरन की मदद से शरीर हीमोग्लोबिन का निर्माण करता है जो ऑक्सीजन को शरीर के विभिन्न भागों तक पहुंचाने के लिए जरूरी है।
चाय-कॉफी का अधिक सेवन नुकसानदायक है। इनमें टैनिन नामक तत्व होता है, जो आयरन के अवशोषण को रोकता है।
फास्ट फूड और प्रोसेस्ड फूड में मौजूद प्रिजर्वेटिव्स और रिफाइंड तत्व आयरन के स्तर को गिरा सकते हैं।
शराब और धूम्रपान की आदत है तो इसके कारण भी आपमें आयरन की कमी का खतरा बढ़ सकता है।
विटामिन-सी आयरन के अवशोषण में मदद करता है। अगर आपके डाइट में विटामिन-सी की कमी है तो इस वजह से भी आयरन की कमी हो सकती है।
बासी मुंह पीते हैं चाय? जानिए क्यों ये आदत है खतरनाक