सर्दियों में रोज दो इलायची चबाने से क्या होता है?

अमर उजाला

Sun, 28 December 2025

Image Credit : Freepik.com

सर्दियों के मौसम में इलायची का सेवन केवल माउथ फ्रेशनर के तौर पर ही नहीं, बल्कि एक शक्तिशाली औषधि के रूप में भी किया जाता है। 
 

Image Credit : Freepik.com

आयुर्वेद के अनुसार इलायची की तासीर गर्म होती है, जो कड़ाके की ठंड में शरीर को अंदरूनी गर्माहट प्रदान करती है। रोज दो इलायची चबाने के प्रमुख फायदे।

 

Image Credit : Freepik.com

पाचन में सुधार

सर्दियों में हम अक्सर भारी और तला-भुना भोजन अधिक करते हैं। रोज दो इलायची चबाने से पाचन एंजाइम सक्रिय हो जाते हैं, जिससे गैस, एसिडिटी और कब्ज की समस्या दूर होती है।

 
Image Credit : Freepik.com

सर्दी-खांसी से बचाव

इलायची फेफड़ों में जमे कफ को बाहर निकालने में मदद करते हैं। यह अस्थमा और साइनस के मरीजों के लिए श्वसन मार्ग को साफ रखने में सहायक है।

 
Image Credit : Freepik.com

हृदय स्वास्थ्य और ब्लड प्रेशर

इलायची में पोटेशियम और फाइबर प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो रक्तचाप को नियंत्रित करते हैं और हृदय पर पड़ने वाले दबाव को कम करते हैं।
Image Credit : Freepik.com

तनाव और मुख स्वास्थ्य

इसकी खुशबू तनाव कम करने और मुंह के हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म कर मसूड़ों के संक्रमण से बचाने में प्रभावी है।
Image Credit : Freepik.com

शुगर में कौन सी सब्जियां खाएं, जान लीजिए जवाब

Freepik.com
Read Now