खाली पेट चाय पीने से क्या होता है?

अमर उजाला

Wed, 7 January 2026

Image Credit : Adobe

भारत में सुबह की शुरुआत चाय के साथ करना एक परंपरा बन चुकी है, लेकिन खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए काफी नुकसानदेह हो सकता है। 
 

Image Credit : adobe stock

रातभर के 7-8 घंटे के उपवास के बाद हमारे पेट में एसिड का स्तर पहले से ही बढ़ा होता है। ऐसे में चाय का सेवन आग में घी डालने जैसा काम करता है।
 

Image Credit : Adobe Stock

गंभीर एसिडिटी और गैस

चाय में 'थायोफिलाइन' और 'कैफीन' जैसे तत्व होते हैं। खाली पेट इनका सेवन करने से पित्त और एसिड का संतुलन बिगड़ जाता है, जिससे सीने में जलन, खट्टी डकारें और पेट फूलने की समस्या होने लगती है।
Image Credit : Adobe stock

पाचन तंत्र पर बुरा असर

चाय में मौजूद 'टैनिन' आंतों की परत को प्रभावित करते हैं। यह पाचन क्रिया को सुस्त कर देता है, जिससे कब्ज और जी मिचलाने की शिकायत हो सकती है।
Image Credit : Freepik.com

पोषक तत्वों की कमी

खाली पेट चाय पीने से शरीर अन्य भोजन से मिलने वाले आयरन और कैल्शियम को ठीक से सोख नहीं पाता। लंबे समय में यह हड्डियों की कमजोरी और एनीमिया, खून की कमी) का कारण बन सकता है।
Image Credit : Freepik.com

डिहाइड्रेशन

चाय एक 'डिउरेटिक' पेय है, जो शरीर से पानी को बाहर निकालता है। सुबह खाली पेट इसे लेने से शरीर में पानी की कमी हो सकती है।
 
Image Credit : Freepik.com

पहलवानों जैसी मसल्स बनाने के लिए क्या खाएं?

Freepik.com
Read Now