रोज एक समोसा खाने से क्या होता है?

अमर उजाला

Wed, 21 January 2026

Image Credit : Adobe Stock

समोसा भारतीय खानपान का एक बेहद लोकप्रिय हिस्सा है, लेकिन रोजाना एक समोसा खाना आपकी सेहत के लिए 'स्लो पॉइजन' की तरह काम कर सकता है।

Image Credit : Freepik.com

एक औसत समोसे में लगभग 250 से 350 कैलोरी होती है और यह मुख्य रूप से मैदा, उबले आलू और वनस्पति तेल से बना होता है।

Image Credit : Adobe stock

कोलेस्ट्रॉल और हृदय रोग

समोसे को अक्सर उसी तेल में बार-बार तला जाता है। इससे 'ट्रांस फैट' का स्तर बढ़ जाता है, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और धमनियों में ब्लॉकेज पैदा कर सकता है।
Image Credit : Freepik.com

ब्लड शुगर और डायबिटीज

समोसे की बाहरी परत मैदे से बनी होती है, जिसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत अधिक होता है। यह ब्लड शुगर को तुरंत स्पाइक करता है, जिससे इंसुलिन रेजिस्टेंस का खतरा बढ़ जाता है।
Image Credit : Freepik.com

मोटापा और ब्लोटिंग

इसमें मौजूद अत्यधिक सोडियम और कार्बोहाइड्रेट शरीर में वाटर रिटेंशन पैदा करते हैं, जिससे पेट फूलना और वजन बढ़ना शुरू हो जाता है।
Image Credit : Freepik.com

इसके अलावा पाचन की भी समस्या होती है, इसलिए रोज समोसा खाने से बचें। इसका मतलब ये नहीं है कि समोसा खाना छोड़ दें, आप खाएं लेकिन रोज खाने से बचें।

Image Credit : Freepik.com

ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत कराएं प्रोस्टेट कैंसर की जांच

Adobe stock
Read Now