सर्दियों में रोज च्यवनप्राश खाने से क्या होता है?

अमर उजाला

Sun, 23 November 2025

Image Credit : Adobe Stock

सर्दियों के दिनों में च्यवनप्राश खाना भारतीय परंपरा का एक अभिन्न हिस्सा है, और इसे रोजाना सेवन करने से स्वास्थ्य को कई जबरदस्त बदलाव होते हैं। 
 

Image Credit : Adobe stock

यह 40 से अधिक जड़ी-बूटियों, मसालों और प्राकृतिक सामग्रियों, से मिलकर बना एक आयुर्वेदिक फॉर्मूला है। इसमें आंवला प्रमुख होता है।
 

Image Credit : Adobe stock

इम्यूनिटी बूस्टर

च्यवनप्राश का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है। आंवला विटामिन सी का उत्कृष्ट स्रोत है, जो सर्दियों में होने वाले सर्दी, खांसी से लड़ने में शरीर की मदद करता है।

 
Image Credit : Adobe stock photos

श्वसन स्वास्थ्य

यह श्वसन तंत्र को स्वस्थ रखने में सहायक है। यह कफ और बलगम को कम करने में मदद करता है, जिससे अस्थमा जैसी समस्याओं में राहत मिलती है।

 
Image Credit : Adobe Stock

पाचन और ऊर्जा

यह पाचन अग्नि को बढ़ाता है, जिससे भोजन का बेहतर अवशोषण होता है और कब्ज जैसी समस्याएं दूर रहती हैं। इसके सेवन से शरीर को पूरे दिन ऊर्जा मिलती है और यह पुरानी थकान को कम करने में भी सहायक है।

 
Image Credit : Freepik.com

कितनी मात्रा

आमतौर पर वयस्कों को रोजाना एक से दो चम्मच खाना चाहिए। इसे आप दूध या गुनगुने पानी के साथ ले सकते हैं।
Image Credit : Adobe stock

इन तीन फलों में होते हैं इम्युनिटी बढ़ाने वाले विटामिन

Freepik.com
Read Now