रात के समय फल खाना सेहत के लिए फायदेमंद है या नुकसानदेह, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन-सा फल चुन रहे हैं।
Image Credit : Freepik.com
आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान के अनुसार, सोने से ठीक पहले फल खाना कुछ मामलो में फायदेमंद होता है वहीं कुछ मामलों में नुकसानदायक भी हो सकता है।
Image Credit : Freepik.com
पाचन और शुगर लेवल
अधिकांश फलों में नेचुरल चीनी होती है। रात में मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे फल खाने से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। खासकर खट्टे फल (संतरा, अंगूर) रात में एसिडिटी का कारण बन सकते हैं।
Image Credit : Freepik.com
नींद में मददगार फल
कुछ फल जैसे केला और चेरी रात में फायदेमंद हो सकते हैं। केले में मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है जो मांसपेशियों को आराम देता है, जबकि चेरी में 'मेलाटोनिन' होता है, जो गहरी नींद लाने में मदद करता है।
Image Credit : Freepik.com
वजन और ऊर्जा
अगर आप रात के भारी डिनर के बाद फल खाते हैं, तो यह शरीर में अतिरिक्त कैलोरी जमा कर सकता है। हालांकि जंक फूड के विकल्प के रूप में फल खाना हमेशा बेहतर होता है।
Image Credit : Freepik.com
क्या करें?
सोने से कम से कम 2-3 घंटे पहले फल खाना सबसे अच्छा है। रात में फाइबर युक्त और कम मीठे फल चुनें और खरबूजे या तरबूज जैसे पानी वाले फलों से बचें ताकि बार-बार यूरिन के लिए न उठना पड़े।