जरूरत से ज्यादा अंडे खाने से क्या होता है?

अमर उजाला

Thu, 4 December 2025

Image Credit : freepik.com

अंडे प्रोटीन और पोषण का भंडार होते हैं, लेकिन किसी भी चीज की तरह, इसका अत्यधिक सेवन भी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।
 

Image Credit : freepik.com

विशेषज्ञों के मुताबिक एक स्वस्थ व्यक्ति को दिनभर में 2 अंडे से अधिक नहीं खाना चाहिए। आइए जानते हैं अधिक अंडे खाने से क्या नुकसान होता है।

 

Image Credit : freepik.com

कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ना

अंडे की जर्दी में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा अधिक होती है। जो लोग पहले से ही उच्च कोलेस्ट्रॉल या हृदय रोग से पीड़ित हैं, उन्हें अधिक खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ सकता है।

 
Image Credit : freepik.com

पाचन और गैस की समस्या

अंडे में सल्फर होता है। बहुत अधिक अंडे खाने से पेट में सल्फर गैस का उत्पादन बढ़ जाता है, जिससे पेट फूलना, गैस और पेट की असहजता हो सकती है।

 
Image Credit : Freepik.com

वजन बढ़ना

अंडे के जर्दी में कैलोरी और फैट पर्याप्त होता है। अगर आप वजन घटाने की कोशिश कर रहे हैं और तो ये अतिरिक्त कैलोरी आपके वजन को बढ़ा सकती हैं।

 
Image Credit : Freepik.com

बायोटिन का अवशोषण प्रभावित

कच्चा अंडा या बहुत अधिक अंडे का सफेद भाग खाने से बायोटिन का अवशोषण प्रभावित हो सकता है। इससे बालों और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।
Image Credit : Adobe stock

जो लोग जिम करते हैं या कुछ विशेष स्वास्थ्य स्थिति है, तो वे डॉक्टर के सलाह लेकर उस अनुसार अंडे खा सकते हैं।

Image Credit :

औषधीय गुणों से भरपूर होता है हिबिस्कस टी

Adobe Stock
Read Now