अधिक आलू खाने से क्या होता है?

अमर उजाला

Thu, 25 December 2025

Image Credit : Freepik

आलू को 'सब्जियों का राजा' कहा जाता है, लेकिन इसका अत्यधिक सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह भी हो सकता है।
 

Image Credit : Freepik

आलू में कार्बोहाइड्रेट और स्टार्च की मात्रा बहुत अधिक होती है, जो शरीर पर विभिन्न प्रभाव डालती है।

 

Image Credit : Freepik

ब्लड शुगर में वृद्धि

आलू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी अधिक होता है। इसे खाने से शरीर में ब्लड शुगर का स्तर तेजी से बढ़ता है, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक हो सकता है।

 
Image Credit : Freepik.com

वजन बढ़ना

आलू में कैलोरी और कार्बोहाइड्रेट ज्यादा होते हैं। यदि इसे तलकर (फ्रेंच फ्राइज या चिप्स) खाया जाए, तो यह शरीर में फैट जमा करता है, जिससे मोटापा तेजी से बढ़ता है।

 
Image Credit : Freepik.com

पाचन संबंधी समस्याएं

कुछ लोगों में अधिक आलू खाने से गैस, पेट फूलना और एसिडिटी की समस्या हो सकती है, खासकर जब इसे भारी मसालों के साथ खाया जाए।

 
Image Credit : Freepik.com

सही तरीका

आलू को उबालकर या भूनकर खाना (बिना ज्यादा तेल के) सीमित मात्रा में फायदेमंद हो सकता है क्योंकि इसमें पोटेशियम और विटामिन-C भी होता है।


 
Image Credit : Adobe stock

गर्भवती महिलाओं के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं ये हेल्दी ड्रिक्स

Freepik.com
Read Now