अमर उजाला
Mon, 25 May 2026
गर्मियों के मौसम में शरीर को हाइड्रेट और स्वस्थ रखने के लिए नारियल पानी को सबसे बेहतरीन प्राकृतिक ड्रिंक माना जाता है।
हल्का, स्वादिष्ट और पोषक तत्वों से भरपूर नारियल पानी न सिर्फ प्यास बुझाता है बल्कि शरीर को कई जरूरी मिनरल्स भी देता है।
डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट्स भी रोज एक नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स भरपूर होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते।
यह पेट को ठंडक देता है और गैस, कब्ज जैसी समस्याओं में राहत पहुंचा सकता है।
नारियल पानी शरीर से टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद करता है, जिससे त्वचा हेल्दी और चमकदार दिखती है।
इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को संतुलित रखने में सहायक हो सकता है।
कम कैलोरी और फैट होने की वजह से यह वजन कंट्रोल करने वालों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।
गर्मी में लीची खाने के फायदे