अमर उजाला
Wed, 1 October 2025
'फाइट एंड फ्लाइट' हमारे शरीर की एक स्वचालित और प्राकृतिक प्रतिक्रिया है, जो किसी भी खतरे या तनावपूर्ण स्थिति में तुरंत सक्रिय हो जाती है।
यह एक सर्वाइवल मैकेनिज्म है, जो हमें उस खतरे से या तो लड़ने के लिए या फिर वहां से भाग जाने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से तैयार करता है।
उदाहरण के लिए अचानक सामने कोई खतरनाक जानवर आ जाने पर हमारा शरीर तुरंत इसी मोड में चला जाता है।
शरीर पाचन जैसी गैर-जरूरी क्रियाओं को रोककर सारा खून और ऊर्जा मांसपेशियों को भेजता है, ताकि लड़ने या भागने के लिए तत्काल शक्ति मिल सके। हमारी इंद्रियां भी पहले से कहीं ज्यादा सतर्क हो जाती हैं।
यह प्रतिक्रिया हमें शारीरिक खतरों से बचाने के लिए जरूरी है, लेकिन आज की आधुनिक दुनिया में लोगों को तनाव अधिक होता है।
ऐसे में शरीर का हमेशा 'हाई अलर्ट' या तनाव की स्थिति में रहना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, क्योंकि यह हृदय, रक्तचाप और पाचन तंत्र पर लगातार दबाव डालता है।
आंखों की रोशनी के लिए डाइट में शामिल करें ये चीजें