छह प्वाइंट्स में जानिए एचएमपीवी की सारी बातें

अमर उजाला

Tue, 7 January 2025

Image Credit : Freepik.com

ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) चीन के बाद अब कई अन्य देशों में भी बढ़ रहा है।

Image Credit : Freepik.com

सोमवार को भारत में इसका पहला मामला रिपोर्ट किया गया। अब तक ये करीब पांच राज्यों में फैल चुका है।

Image Credit : Adobe stock
डॉक्टर कहते हैं, एचएमपीवी को लेकर ज्यादा चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, ये आम फ्लू जैसा ही वायरस है।
Image Credit : Adobe

छोटे बच्चों, 65 वर्ष से अधिक उम्र के या फिर कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वालों में गंभीर लक्षणों का जोखिम अधिक होता है।

Image Credit : Freepik.com

संक्रमण के कारण बुखार, खांसी, नाक बहने, गले में खराश, घरघराहट, सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

Image Credit : Freepik.com

एचएमपीवी और कोरोना कई मामलों में मिलते-जुलते लक्षणों वाले माने जा रहे हैं।

Image Credit : Freepik.com

संक्रमित व्यक्ति से निकट संपर्क, दू्षित सतहों को छूने से ये रोग फैल सकता है।

Image Credit : Freepik.com

इससे बचाव के लिए हाथों की स्वच्छता, छींकते-खांसते नाक-मुंह ढकने और इम्युनिटी बढ़ाने की सलाह दी जाती है।

Image Credit : Freepik.com

एचएमपीवी संक्रमितों में देखे जा रहे हैं ये लक्षण

Freepik.com
Read Now