अमर उजाला
Fri, 28 February 2025
अच्छी सेहत के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार का सेवन बहुत आवश्यक माना जाता है। आहार में ओमेगा-3 वाली चीजें शामिल करें।
ओमेगा-3 फैटी एसिड दिल की बीमारियों को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
रक्तचाप को नियंत्रित करने, कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में ये बहुत फायदेमंद माना जाता है।
मस्तिष्क स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में भी ये बहुत महत्वपूर्ण है। ये याददाश्त को बढ़ाता है।
डिप्रेशन और एंग्जायटी को कम करने के साथ डिमेंशिया जैसी बीमारियों से बचाने में भी इसके लाभ हैं।
ओमेगा-3 शरीर में सूजन से लड़ने में मदद करता है। जोड़ों के दर्द-आर्थराइटिस में इससे लाभ पाया जा सकता है।
गर्भावस्था के दौरान भी ओमेगा-3 का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। यह भ्रूण के विकास में मदद करता है।
हैप्पी हार्मोन्स बढ़ाने के लिए रोज करें ये 5 काम