अमर उजाला
Wed, 1 October 2025
'स्लीप इनर्शिया' उस मानसिक स्थिति को कहते हैं, जब व्यक्ति नींद से जागने के तुरंत बाद सुस्त, भ्रमित और थका हुआ महसूस करता है।
यह नींद और जागने के बीच की एक अस्थायी अवस्था है, जिसमें दिमाग पूरी तरह से सक्रिय नहीं हो पाता।
इस दौरान सोचने-समझने की क्षमता, प्रतिक्रिया देने की गति और याददाश्त कुछ समय के लिए धीमी पड़ जाती है और वापस सोने की तीव्र इच्छा होती है।
इसका सबसे मुख्य कारण गहरी नींद के चक्र के बीच में अचानक उठ जाना है।
हमारी नींद लगभग 90-90 मिनट के चक्र में चलती है, जिसमें हल्की और गहरी नींद के चरण होते हैं।
जब कोई अलार्म या शोर हमें गहरी नींद से जगा देता है, तो मस्तिष्क तुरंत अलर्ट मोड में नहीं आ पाता, जिसके बाद हमें 'स्लीप इनर्शिया' का अनुभव होता है।
ये 6 आदतें आपके ब्रेन को रखेंगी हेल्दी