अमर उजाला
Thu, 2 April 2026
सलाद को हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है और ज्यादातर लोग इसे फिट रहने के लिए रोजाना अपनी डाइट में शामिल करते हैं।
ऐसा इसलिए क्योंकि विटामिन, फाइबर और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि हर समय सलाद खाना फायदेमंद नहीं होता?
जैसे कि रात में सलाद खाने से पाचन धीमा हो जाता है, क्योंकि इस समय मेटाबॉलिज्म कम होता है।
रात में सलाद खाने से गैस और ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।
सुबह खाली पेट सलाद खाने से कुछ लोगों को एसिडिटी या पेट में जलन हो सकती है।
फ्रिज से निकला ठंडा सलाद तुरंत खाने से पाचन तंत्र पर असर पड़ता है और पेट दर्द या क्रैम्प्स हो सकते हैं।
खाने के तुरंत बाद सलाद खाने से पाचन प्रक्रिया गड़बड़ा सकती है और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
खाली पेट चाय पीते हैं तो जान लें उसके नुकसान