डैश डाइट क्या होता है?

अमर उजाला

Sun, 21 December 2025

Image Credit : Freepik.com

डैश (DASH) डाइट का पूरा नाम 'डाइटरी अप्रोचेस टू स्टॉप हाइपरटेंशन' है। 

Image Credit : Freepik.com

जैसा कि नाम से स्पष्ट है, इस डाइट को मुख्य रूप से हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और हृदय रोगों के जोखिम को कम करने के लिए तैयार किया गया है।

Image Credit : Freepik.com

क्या खाएं?

इस डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और कम फैट वाले डेयरी उत्पादों पर जोर दिया जाता है। इसमें मछली, पोल्ट्री, बीन्स और नट्स को शामिल किया जाता है।
Image Credit : Freepik.com

किससे बचें

इसमें नमक (सोडियम), लाल मांस, मीठी चीजों और सैचुरेटेड फैट वाले खाद्य पदार्थों का सेवन बहुत कम कर दिया जाता है।
Image Credit : Freepik.com

पोषक तत्वों पर जोर

यह आहार पोटेशियम, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर होता है। ये तीनों पोषक तत्व रक्तचाप को स्वाभाविक रूप से कम करने में मदद करते हैं।
Image Credit : Freepik.com

यह कैसे काम करती है?

एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति को दिन भर में 2,300 मिलीग्राम से अधिक सोडियम नहीं लेना चाहिए, जबकि डैश डाइट में इसे और भी कम करने की सलाह दी जाती है।
Image Credit : Freepik.com

अध्ययन बताते हैं कि इस डाइट का पालन करने से महज दो हफ्तों में ब्लड प्रेशर के स्तर में गिरावट देखी जा सकती है। यह वजन घटाने और कोलेस्ट्रॉल सुधारने में भी अत्यंत प्रभावी है।

Image Credit : Freepik.com

सर्दियों में रोज दो अंडे खाने के क्या फायदे हैं?

Freepik
Read Now